कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा: झारखंड आंदोलन में कई बार जेल जा चुके सुधीर चंद्र महतो झारखंड आंदोलनकारी का सम्मान झारखंड सरकार द्वारा मिला है। वर्तमान में गम्हरिया प्रखंड भाग संख्या 13 के सदस्य के रूप में लोगों की सेवा कर रहे सुधीर चंद्र महतो ने बताया कि प्रथम बार 32 सालों के बाद पंचायत चुनाव वर्ष 2010 में गम्हरिया भाग संख्या 11 से मेरी धर्मपत्नी विद्यामनी देवी लगभग पांच हजार मतों से जीत हासिल की थी। उनके द्वारा 2010 में 11 पंचायतों में विकास का एक नया आयाम तैयार किया था। काम करने का नतीजा है कि वर्ष 2015 में गम्हरिया भाग संख्या 13 से 1100 वोटों मेरी जीत सुनिश्चित हुई थी। अब आगामी चुनाव में पुनः मेरी पत्नी चुनावी मैदान में खड़ी हुई है। मुझे आशा है कि आम जनमानस से मुझे और मेरी पत्नी को समर्थन मिलेगा। क्योंकि मेरे और मेरे पत्नी द्वारा हर पल हर समय यहां के लोगों के साथ हैं। मैं झारखंड आंदोलन की उपज हूं। इस झारखंड राज्य बनने के लिए कई बार जेल जा चुका हूं। मेरी शैक्षणिक योग्यता पटना साइंस कॉलेज से स्नातक की है। लोगों का प्यार और स्नेह मुझे और मेरे पत्नी को इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इसके लिए मैं इस क्षेत्र की जनता का आभारी हूं।