रांची: झारखंड आंदोलनकारी राजेश टूडू एवं मदन गिरी के आकस्मिक निधन पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने शोक व्यक्त करते हुए अपूरणीय क्षति बताया है। बोकरो जिला के रहने वाले राजेश टुडू व मदन गिरी वर्ष 1987 से लगातार झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे। पुलिस की यातनाएं सहे व जेल भी गए है। राजेश टूडू एवं मदन गिरी के निधन पर झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के पूर्व सदस्य ड्रा देवशरण भगत, संघर्ष मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो,अजीत मिंज,अश्विनी कुजुर,ड्रा वीरेंद्र कुमार महतो, विश्वजीत प्रमाणिक,मनबोध महतो,सूर्यदेव भगत,आजम अहमद,प्रेम मित्तल,किशोर किस्कू,गोपाल रवानी, पुष्कर महतो,सरोजनी कच्छप,विनीता खलखो,मोनिका देवी,सीमा देवी,अलाउद्दीन अंसारी,जुबैर अहमद,अशोक साहू, मो फैजी,अनवर खान,कुमो द वर्मा, सुबोध लकड़ा,दिवाकर साहू,रवि नंदी, अमर भेंगरा,जवीउल्लाह अंसारी,भुजंग भूषण तिवारी, अर्जुन सोनी,अनिल उरांव,बाहा कच्छप, राम विलास टुडू, सहित अन्य झारखंड आंदोलनकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।