धान क्रय का भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान
संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग): राज्य सरकार द्वारा किसानों के धान क्रय का भुगतान एवं बीज की कालाबाजारी किए जाने के खिलाफ भाजपा की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बरही पश्चिमी मंडल के पडरिमा व पूर्वी मण्डल के गुड़ियों गांव के खेतों में उतरकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव शामिल हुए। इस मौके पर विरोध जताते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हक मारने का काम कर रही है। झारखंड के किसान बेहाल है, कारण यह है कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली कृषि आशीर्वाद योजना के तहत अनुदान मिलना बंद हो गया है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय करने के बाद अब तक किसानों के खातों में पैसे नहीं भेजे गए हैं। खेती का मौसम शुरू हो चुका है, किसान के पास ना धान बचे हैं, ना खेती करने के लिए उनके पास पैसे हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसानों के समर्थन में खेतों में उतरकर विरोध जता रही है। बरही दोनों मंडलो की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपाइयों ने खेतों में पहुंच किसानों के साथ खेत पर धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार किसान विरोधी सरकार है, यही कारण है कि बीते एक साल से राज्य के किसानों के खातों में कृषि आशीर्वाद योजना के तहत अनुदान किसानों को नहीं पहुंच रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि पूर्व की भाजपा सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कृषि आशीर्वाद योजना चलाई थी, लेकिन दुर्भावना से ग्रसित होकर हेमंत सोरेन सरकार ने उस योजना को बंद कर किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपाइयों ने किसानों के समर्थन में आंदोलन जारी रखने की बात कही। मौके पर दोनो मण्डल के कार्यक्रम में पश्चिमी मण्डल के प्रभारी सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, शैलेन्द्र सिंहा, पूर्वी मंडल के प्रभारी मोतीलाल चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष बंधन यादव, भाजयुमो जिला मंत्री अजय दुबे,रितेश कुमार गुप्ता, रंजीत चंद्रवंशी, ओबीसी प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, मनोज साव, रितेश गुप्ता, अरविंद कुमार, भाजयुमो आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद, मंडल महामत्री प्रमोद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, मंतोष यादव, रघु मोदी, संजय यादव, सुरेश यादव, सहदेव शर्मा, उमेश कुमार, भीम यादव, सुदीप कुमार, संतोष सिंह, सुधीर यादव सहित दर्जनों अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।