सिरका : झारखंड जंगल बचाव आंदोलन को अमलीजामा पहनाने के लिए टोंगी पंचायत भवन के प्रांगण में वन अधिकार नियम के तहत ग्राम सभा आयोजित हुई। बैठक में वन से जुड़े अधिकार से संबंधित चर्चा हुई। इसमें सर्वसम्मति से 15 सदस्य वन अधिकार समिति का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजेश बेदिया, सचिव अरुण कुमार बेदिया, सदस्य बालदेव बेदिया, उमेश बेदिया, संजय बेदिया, विजेंद्र बेदिया, कुलदीप बेदिया, फागु बेदिया, सुखदेव बेदिया, दुखन बेदिया, रीता देवी, रुकमनी देवी, अंजू देवी, मंजू देवी, इंदु देवी आदि शामिल हैं। बैठक में पास के गांव चपरी, सिरका, बुंडू से भी ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्यारेलाल बेदिया और संचालन राजेश बेदिया ने किया। मौके पर मुख्य रूप से डाड़ी अंचल के राजस्व विभाग के सुरेंद्र पासवान, वन अधिकार के फुलेश्वर महतो, ग्रामीण शिवदेव बेदिया, जगनारायण बेदिया, कर्मचंद उंराव, अघनु राम मांझी आदि ग्रामीण मौजूद थे।