पाकुड़: वर्ष 2021-2025 तक के लिये झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी चयनित हुये है।वही मुख्य पद में झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक (रांची) पद पर निर्वाचित किय गए जिस की औपचारिक घोषणा आरके आनंद ग्रीन लॉन बॉल स्टेडियम रांची में आयोजित झारखंड ओलंपिक संघ के ए.जी.एम सह चुनाव मैं ऑनलाइन उपस्थित होकर डॉक्टर मेहंदी रत्ता (रिटर्निंग ऑफिसर) ने किया है।मधुकांत पाठक को महासचिव बनने पर तथा झारखंड ओलंपिक संघ के द्वारा गठित समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में झारखंड एथलेटिक्स संघ को राज्य का सर्वश्रेष्ठ खेल संघ का पुरस्कार दिया गया उक्त दोनों उपलब्धि मिलने पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने पुष्पगुच्छ तथा माला पहनाकर उनका बधाई और शुभकामना दी साथी ही साथ उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य में नए सिरे से खेल का चैमुखी विकास होगा। तथा झारखंड एथलेटिक्स संघ ने आपके देखरेख और नेतृत्व में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया । वही जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ (बुल्टी),पाकुड़ जिला खो-खो संघ की अध्यक्षा श्रीमती शर्मिला रजक, पाकुड़ जिला वुशु संघ अध्यक्ष श्रीमती मृणालिनी घोष, जिला एथलेटिक्स संघ के वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष जयदेव मंडल, एम.डी फरीद (प्रशिक्षक), खो-खो संघ उपाध्यक्ष रुपेश कुमार साह, नारायण चंद्र रॉय प्रशिक्षक जिला ओलंपिक संघ संयुक्त सचिव अभिषेक पांडे ,सुजीत विद्यार्थी, दीपक सिंह, रवि जैसवाल, मनोज डोकानिया ,अशोक कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार ,तथा पाकुड़ जिला तीरंदाजी, फुटबॉल, लॉन बॉल, साइकिलिंग ,रग्बी, कराटे ,रोइंग, बास्केटबॉल संघ व कई संघ के पदाधिकारियों ने दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी ।