पाकुड़: पाकुड़ खेल संघ से जुड़े रणवीर सिंह ने जिले को गौरांवित होने का अवसर दिया है। प्रदेश स्तर पर खेल कमिटी में स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन में रणवीर सिंह संयुक्त सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि रणवीर सिंह पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के सचिव एवं जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव के पद पर भी काबिज हैं। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के 41 पदों पर चुनाव के लिए 4 अप्रैल की तिथि निर्धारित थी। नामांकन 21 से 23 मार्च तक चला। वहीं 24 मार्च को जांच और 25 मार्च को नाम वापसी की तिथि तय थी। लेकिन सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब सिर्फ चुनाव की औपचारिकता ही बच गई है। विभिन्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा 4 अप्रैल को ही होगा। अपने संयुक्त सचिव के पद पर रणवीर सिंह साल 2025 तक बने रहेंगे। अपने चयन को ले कर श्री सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी का क्षण है। मैं अपने जिम्मेवारी को बखूबी निभाने का हरसंभव कोशिश करूंगा। निर्वाचित अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के आनंद, महासचिव मधुकांत पाठक एवं कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे जैसे शख्सियत के साथ काम करने का अवसर मुझे गौरांवित करता है। मेरे इस कामयाबी के पीछे खेल संघों के पदाधिकारी मधुकांत पाठक एवं जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ खेल विभाग के पदाधिकारी का सहयोग मिलता रहा है। मैं सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उनके चयन को ले कर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा बुल्टी, जिला खो-खो संघ अध्यक्ष शर्मिला रजक, जिला वूशु संघ अध्यक्ष मृणालिनी घोष, जिला एथलेटिक्स संघ के वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष जयदेव मंडल, प्रशिक्षक एमडी फरीद, खो-खो संघ उपाध्यक्ष रुपेश कुमार साह, वूशु प्रशिक्षक नारायण चंद्र रॉय, जिला ओलंपिक संघ संयुक्त सचिव अभिषेक पांडेय, सुजीत विद्यार्थी, दीपक सिंह, रवि जयसवाल, मनोज डोकानिया, अशोक कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार, पंकज अग्रवाल, सीमा कुमारी, प्रवीण कुमार सिंह, गौतम कुमार तुरी, अनिल कुमार सिंह, राज कुमार उपाध्याय, सौरभ कुमार, ओम प्रकाश शाह, भोला कुमार दास आदि ने बधाई दी है।