रामगोपाल जेना
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिला अंतर्गत सरजामबूरु एवं तुमबाहाका क्षेत्र में संयुक्त रुप से सीआरपीएफ 174 बटालियन ,60बटालियन, 197 बटालियन ,157 बटालियन, झारखंड जगुआर ,209 कोबरा बटालियन एवं जिला बल के द्वारा भाकपा माओवादियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था l उक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलो द्वारा सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम का आयोजन गोयलकेरा थाना क्षेत्र के मेरालगेड़ा एवं आरहासा, टोंटो थाना क्षेत्र के लूईया मे किया गया | इन कार्यकर्मो के दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते हुए साड़ी, धोती, बरसाती छाता, फूटबाल, नेट, खाद्य सामग्री इत्यादि का वितरण किया गया एवं मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य जाँच की गयी | ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिया प्रेरित किया गया |