कहा हर वर्ग के लोग वेक्सीन का लाभ जरूर लें
रामगोपाल जेना
चाईबासा: झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के द्वारा बड़ी बाजार उर्दू लाइब्रेरी से गांधी मैदान शाहिद पार्क तक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों मार्क्स का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के सदस्यों ने वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों से अपील भी की और कहा वेक्सीन लगाना अनिवार्य है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही वेक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। तथा हर वर्ग के लोग इसका लाभ जरूर लें मौके पर यूथ नगर अध्यक्ष मोहम्मद एहसान (सैफी) नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद अखलाक मोहम्मद शहजादा(पप्पू) स्टूडेंट नगर अध्यक्ष (मोहम्मद नफीस अहमद) नगर महासचिव मोहम्मद शाहनवाज हुसैन नगर सचिव शम्स खान आरिफ भाई (शाहदाब) यूथ नगर संगठन सह मंत्री शाहिद अफरीदी शरीफ आलम (भोला) सेरु आदि सभी मौजूद थे।