रामगढ़: झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। शनिवार को हजारीबाग जिला डाडी प्रखंड गिद्दी चौक मैं कोविड-19 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मार्क्स का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित झारखंड प्रदेश मुस्लिम विकास मंच के सदस्यों ने वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों से अपील भी की। कहा वेक्सीन लगाना अनिवार्य है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही वेक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। तथा हर वर्ग के लोग इसका लाभ जरूर लें। इस अवसर पर , यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष इनामुल अंसारी यूथ प्रदेश सा संगठन मंत्री तहसीन कमर,मजहर इमाम, यासिर अराफात, अमान अंसारी आदि शामिल थे।