गोड्डा: शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर 8 अगस्त को आजसू पार्टी ने पूरे झारखंड प्रदेश में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए ‘समाजिक न्याय मार्च’ साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पथरगामा प्रखंड आजसू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आजसू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद कर रहे थे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार महतो उपस्थित थे। पार्टी निर्णय अनुसार झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित करने संबंधी उनके चुनाव पूर्व वादे को पूरा करने संबंधी स्मरण पत्र पर साप्ताहिक हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया।
पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिव संजीव कुमार महतो ने कहा कि निर्मल महतो ही झारखंड के निर्माता और आजसू के संस्थापक हैं । झारखंड का सर्वांगीण विकास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इसके लिए आजसू कृत-संकल्पित है। आजसू पार्टी झारखंड के आंदोलन से लेकर वर्तमान तक के हालात में झारखंडी मूल्यों पर आधारित विषयों के लिए लगातार संघर्षरत है। आज साप्ताहिक सामाजिक न्याय मार्च सह हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ पूरे झारखंड में किया गया।
मौके पर आजसू के निवर्तमान जिला सचिव दयानंद भारती, प्रखंड आजसू अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, राकेश भगत , ज्वाला प्रसाद मिश्रा, अशोक महतो, धर्मेंद्र भगत , महावीर महतो, भैरव महतो, राम कुमार महतो, मंचन कुमार महतो, अमर नाथ महतो, ओम प्रकाश भारती आदि उपस्थित हुए। सबों ने आजसू प्रखंड कार्यालय से सामाजिक न्याय मार्च के तहत पद यात्रा प्रखंड कार्यालय से तेतरिया टीकर तक किया।