रामगोपाल जेना
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष विपिन पुर्ती के उपस्थिति में 41 वाँ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा उपस्थित हुई कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यालय में जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया तत्पश्चात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सुना , 10:30 से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन भी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सुना अतिथि स्वरूप पहुंची प्रदेश मंत्री द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी स्थापना काल से ही निरंतर जनता की सेवा में जुड़ी हुई पार्टी है हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा भाव से दल में कार्य करते हैं तभी तो हमारी पार्टी पार्टी के कार्यकर्ता को परिवार के सदस्य के रूप में मानती है भारतीय जनता पार्टी काफी कम समय में देश की नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। और आज केंद्र में दोबारा सरकार बनी है केंद्र में सरकार बनने के बाद कई जन कल्याणकारी योजनाओं को सरकार लागू कर रही उसी की देन है कि देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हम सभी कार्यकर्ता आजा स्थापना दिवस मनाने के बाद अपने अपने घरों में झंडा लगाएंगे और आज से जो अभियान प्रारंभ होगा वह आगामी 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जीके जन्म दिवस तक चलेगा lकार्यक्रम में जे बी तुबिड, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, चुम्मरू चातोम्बा ,अनिल बिरूली, प्रताप कटियार, जगदीश पाट पिंगवा, सुखलाल कुंकल, देव आनंद कुमार ,मधुसूदन तुबिद, धन्नो देवी, दुर्गावती बोईपाई, शेष नारायण लाल ,गीता बालमुच्चु, मणिकांत पोद्दार, अभिलाष चक्रवर्ती ,अभिषेक जसवाल,लेबेया देवगम, अक्षय खत्री ,जय किशन विरूली ,हेमंत केसरी, राकेश शर्मा, पिंटू प्रसाद, मंगता गोप, मुकेश जोगी, तरुण सवैया चंदन पांडे कुंज बिहारी समेत अनेक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.