पाकुड़ः झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वधान में जिलेभर में कार्यरत होमगार्ड जवानों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया है और लगभग 150 जवान रांची के लिए रवाना हुये। वहीं रवाना होने से पूर्व गोकूलपूर आमबगान में सभी होमगार्ड इक्टठा हुये और अपने मांग के खिलाफ जमक र नारेबाजी किया।मौके पर मौजूद झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहाने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होमगार्ड जवानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।चुनाव जीतने से पहले उन्होंने जो वादा किया था उन वादों से अभी मुकर रहे हैं। 8 मार्च से लगातार जवानों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है लेकिन वर्तमान सरकार ध्यान नहीं दे रही है।अगर इस तरह का रवैया रहा तो सभी जवान उग्र आंदोलन करेंगे।वहीं मौके पर मौजूद एसेासियेशन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र साहा ने बताया कि पाकुर जिले में कुल 308 होमगार्ड जवानों के कार्य बहिष्कार करने से कई परेशानी समाने आ सकती है।उन्होने कहा कि हड़ताल की सूचना जिला प्रशासन को दिया गया है।