महेंद्र कुमार यादव
चतरा: सिमरिया प्रखंड के भाजपा नेता जीतन राम को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। उनका यह मनोनयन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने पत्र भेजकर किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे शुभकामनाएं दी है तथा आशा व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। अपने इस मनोनयन पर भाजपा नेता ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है तथा दिए गए जिम्मेवारी का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करने का संकल्प जताया है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और संगठन के द्वारा दिए गए समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन सेवा भाव से करने का इच्छुक हूं।