इटखोरी(चतरा)। जिले के माता भद्रकाली मंदिर परिसर इटखोरी में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रखंड स्तरीय बैठक 7 अप्रैल को हुई। जिसकी अध्यक्षता पत्रकार अशोक पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रभारी हिमांशु सिंह उपस्थित थे। बैठक में इटखोरी प्रखंड कमिटी के गठन पर विचार विमर्श कर कमिटी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से पंकज कुमार सिंह को अध्यक्ष, अनुज कुमार पांडेय को उपाध्यक्ष, अजय कुमार चैरसिया को सचिव तथा रणधीर सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा मुख्य संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार रामदेव केशरी, संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा, विजय शर्मा, अशोक कुमार पांडेय व संतोष केशरी को बनाया गया। साथ ही सक्रिय सदस्य महेश कुमार प्रजापति, रवी कुमार, आनंद कुमार व ब्रजेश कुमार सिन्हा को बनाया गया। बैठक में अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष का संयुक्त खाता खोलने का निर्णय लेते हुए संगठन की मजबूती हेतु प्रत्येक माह प्रति सदस्य एक सौ रुपया जमा करने व प्रत्येक माह के पहले सोमवार को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मालिक बाबू व मुन्ना कुमार, सहीत अन्य पत्रकार उपस्थित थे।