पाकुड़ : झामुमो नगर कमिटी द्वारा झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव की उपस्थिति में एक बैठक आहूत की गई। जिसमे नगर कमिटी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिवस पर सदस्यता अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष ने नगर के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की राय लेते हुए सदस्यता अभियान चलाने को लेकर 5 सदस्यी संयोजक मंडली गठित की जिसमे, मुकेश सिंह,नूर आलम,रियाज अंसारी,आदित्य तिवारी,आफताब अहमद शामील है। मौके पर,महमूद आलम, उमर फारूक,नगर संगठन सचिव राकेश सहा,किशोर भगत,वीरेन घोष,प्रकाश सिंह, कृष्णा अग्रवाल,तनवीर हुसैन,वंशराज गोप,राजू सिंह,राजेश यादव, मो रियाज, निपेन सिंह,रॉकी राम,सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।वहीं लिट्टीपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 46वां जन्मदिन झामुमो जिला सचिव समाद अली के आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूरे उल्लास के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर झामुमो जिला सचिव समाद अली एवं प्रखंड अध्यक्ष सुलेमान बास्की प्रखंड सचिव जावेद आलम के द्वारा एक दूसरे को मिठाई एवं केक खिलाकर युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन की खुशी का इजहार किया गया।मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष सोलेमान बास्की ,प्रखंड सचिव जावेद आलम ,जिला संगठन सचिव आलिम अंसारी ,प्रखंड उपाध्यक्ष राम कृपाल तुरी ,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष जाकिर अंसारी ,प्रखंड सह सचिव राजेश मरांडी ,प्रखंड संगठन सचिव निर्मल मंडल ,पंचायत अध्यक्ष देवीलाल सोरेन ,मुखिया मुंसी टुडू सहित झामुमो दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।