रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: झामुमो की हुई बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार पश्चिम सिंहभूम जिला समिति विस्तार किया गया। विस्तार पदाधिकारियों से विचार विमर्श और परामर्श उपरांत किया गया। ताकि जिला में संगठन के व्यापक हित और राज्य के जनहित कार्यक्रमों, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन विस्तार सर्वसम्मति से किया गया। केंद्रीय समिति द्वारा जिलाध्यक्ष समेत तीन उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का मनोनीत किया गया था। उसकी विस्तार की गई। वहीं समिति की सूची केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को भेजा गया।
इन्हें दी गई है जिला समिति में जिम्मेदारी
झामुमो जिला समिति में प्रेम गुप्ता, राहुल आदित्य को जिला उपाध्यक्ष, रंजीत कुमार यादव को संगठन सचिव, सुनील सिरका, जय जगन्नाथ प्रधान, इजहार करीम राही, योगेंद्र नाथ बिरुवा को सचिव, अनिल लाकड़ा को प्रेस प्रवक्ता मनोनीत किया गया है जबकि जिला कार्यकारिणी सदस्य में डोमा मिंज, हिमांशु राय, अर्जुन बानरा, परगना सोय, सरिता अल्डा, सोमनाथ कुंकल, श्रीमती सुमित्रा सिंकु, विकास गुप्ता, फुलेंद्र महतो, उदय कारवा, बिरसा तियू, दुंबी हाईबुरु, विश्वनाथ बाड़ा, हरि गोप, शेखर बारीक, अरविंद कुंकल, जगमोहन महाराणा, सुशील कुमार गोप, गोकुल पोलाई, मोहम्मद मुजाहिद अहमद, सोहेल अहमद, जगबंधु गोप, रिमू बहादुर, वृंदावन गोप, सुशीला तोपनो, अनवर सोरेन, राजू सिंह, मनुएल भुइयां, हरिश्चंद्र बोदरा, बहराम हेंब्रम, कुलदीप महतो, अजीत माझी, रोर्लन बरजो, बिरसा बोदरा, जसमीन हमसाय, आलोक मुंडू, तीरथ जामुदा, शहादत हुसैन, कमल बोदरा, जय कुमार सिंहदेव, तुराम सामाड, बबलू खान, सरवर नेहाल (नज्जू), संजय केरकेट्टा, विजय कुमार दत्ता, दीकु गागराई, अनिल भैईंया, संजय कुमार प्रधान, दिनेश गुप्ता, मेगनाथ गोप, मोहम्मद फिरोज, आलोक अजय टोपनो, दिनानाथ प्रधान, खुशविंदर सिंह गांधी, देवाशीष दत्ता, राजकिशोर बाईपास, जबकि आमंत्रित सदस्य में अकबर खान, मिथुन गागराई, श्रीमती मोनिका बोयपाई, निसार हुसैन, विशेष आमंत्रित सदस्य में चाईबासा विधायक सह केंद्रीय महासचिव दीपक बेरुवा, केंद्रीय सचिव सह मंत्री जोबा माझी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विधायक मझगांव निरल पूर्ति, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विधायक खरसावां दशरथ गागराई, केंद्रीय सदस्य सह पूर्व विधायक बहादुर उरांव को शामिल किया गया है।