गोड्डा:झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं की ओर से अपने अपने घरों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कोरोना संक्रमण के कारण सरकार के द्वारा लागू लॉक डाउन के नियम का पालन करते हुए पार्टी के तमाम जिला पदाधिकारी, केंद्रीय समिति सदस्य, प्रखंड समिति के सदस्य एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने स्व दुर्गा सोरेन की 12 वीं पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल ने जिला मुख्यालय स्थित जयप्रकाश नगर में अपने आवास पर कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन का नियम पालन कर सपरिवार स्व दुर्गा सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनकी धर्म पत्नी अनिता देवी,पुत्र साहिल कुमार ,पुत्री सुरभि एवं श्रुति साह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
पार्टी के एक अन्य केंद्रीय समिति सदस्य घनश्याम यादव ने अपने लियोन वाटर प्लांट पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वर्गीय सोरेन को श्रद्धांजलि दी।