चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण (हजारीबाग): प्रखंड के मध्यगोपाली में गणेश जी का प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में झामुमों के केंद्रीय सदस्य बिनोद विश्वकर्मा शामिल हुवे। मौके पर उन्होंने कहा कि बप्पा को विसर्जन बिल्कुल वैसे ही होता है जैसे वो घर पर आते हैं। गाजे बाजे के साथ लोग गणपति को अपने घर पर लाते हैं उनकी पूजा करते हैं। ठीक उसी तरह बप्पा का विसर्जन भी धूमधाम से होता है, और ठीक उसी प्रकार यहाँ पर हो भी रहा है, जिसे देखकर मुझे काफी खुशी महशुश हो रहीं है। मौके पर विश्वकर्मा युवा विकास केंद्र मध्यगोपाली के अध्यक्ष बलदेव साव, बिरजू राणा, भरत सिंह, सीताराम साव, नारायण साव, बसंत राणा, मोहन यादव, बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, गंगेश कुमार, राजू गुप्ता, बलराम यादव, संजीत साहू, निरंजन साहू, प्रकाश साहू, ज्ञानी साव, अक्षय कुमार समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।