पाकुड़ः पाकुड़ नगर स्थित बिरसा चौक में, झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में,अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने वाले और आदिवासियों के मसीहा बिरसा मुंडा की याद में झामुमो कार्यकर्ताओं ने121वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां झामुमो जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में नमन किया और कहा की भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे,जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा ने काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया। श्री यादव ने कहा वे सच्चे देशभक्त थे,उन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई थी एवं पूरे मनोयोग से अपने लोगों की सेवा की,साथ ही उन्होंने 1894 में मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया और अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष का दर्जा प्राप्त किया।उन्हें उस इलाके के लोग धरती बाबा के नाम से पुकारते एवं पूजते थे।भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे। प्रारंभ में वे एक सुधारवादी थे, बाद में उन्होंने अंग्रेज के खिलाफ बहुत सारे विद्रोह किए और लड़ाई लड़ने लगे,इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 1897 ई0 में जेल से रिहा हुए। कोटा टू में जर्मन मिशन चर्च चला दिया। अनेक हिंसक आंदोलन करने के कारण गिरफ्तार कर लिए गए फिर भी बिरसा मुंडा जेल से ही आंदोलन चलाते रहे। 9 जून 1900 ई0 को बिरसा की हैजा से जेल में ही मृत्यु हो गई। बिरसा मुंडा का सामाजिक एवं राजनीतिक आंदोलन, भारत के आंदोलनों में आदर के साथ याद किया जाता है। और हमें इनसे सिख लेने की आवश्यकता है, इन्होंने कभी भी अन्याय को सहन नहीं किया, हमेशा उनका विरोध किया, एवं खंडन किया।उनका देश के प्रति बलिदान की भावना को झामुमो कोटि कोटि नमन करता है।
मौके पर झामुमो जिला संयुक्त सचिव ममहूद आलम,जिला युवा सचिव उमर फारूक,नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर,नगर सचिव रियाज अंसारी,नगर उपाध्यक्ष वंशराज गोप, जिला सदस्य नूर आलम,प्रकाश सिंह,मिथिलेश घोष, तनवीर हुसैन,प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लुदीन सेख, जीकरहट्टी अजफरुल सेख,नसीपुर पंचायत दानारूल सेख , ईलामी पंचायत अध्यक्ष असरफुल सेख,जयकिष्टोपुर पंचायत अध्यक्ष सफू सेख,मनिरमपुर पंचायत यूसुफ खान,जाकिर,शिशु, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।