मृत कार्यकर्ता के परिजन को मंत्री ने दिया ट्रैक्टर
गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के रंका प्रखंड के कंचनपर पंचायत अध्यक्ष चतुर्गुण सिंह खरवार की कोरोना से मौत के बाद गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मंगलवार को उनके घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही उनके परिजनों का हाल-चाल लेते हुए हमेशा साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया। परिजनों के जीविकोपार्जन के लिए मंत्री श्री ठाकुर के सहयोग से मृतक की पत्नी को नया ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ प्रदान किया गया। मंत्री ने मृतक की पत्नी को महिंद्रा 275 ट्रैक्टर का चाबी सौंपा।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने कार्यकर्ताओं के जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी हमेशा खड़ी है। कभी भी किसी कार्यकर्ता या उसके परिजन को कोई समस्या में अकेले नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि चतुर्गुण सिंह पार्टी के सच्चा सिपाही थे। उनके चले जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी को उनके परिवार परिजन के लिए पूरा तो नहीं किया जा सकता है लेकिन उनके दुख और समस्या को जरूर बांटा जा सकता है । पार्टी उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि झामुमो प्रत्येक सिपाही के साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहेगी। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, नितेश सिंह, आशीष गुप्ता, दीपक सोनी आदि लोग उपस्थित थे।