रामगढ़। केंद्रीय समिति के आदेशानुसार केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली निरंकुश सरकार के तानाशाही रवैया के कारण हो रहे देश व्यापी किसान आंदोलन के क्रम में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 4 किसानों सहित कुल 8 लोगों की निर्मम हत्या एवं देश के अभियंता के प्रति केंद्र सरकार के विरोध में झामुमो जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू के नेतृत्व में ब्लॉक चौक से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया ।
इस कैंडल मार्च में मुख्य रुप से जिला सचिव विनोद कुमार महतो, केंद्रीय सदस्य महेश ठाकुर, महेंद्र मुंडा, रामनाथ महतो, शिवकुमार करमाली, महिला नेत्री गीता विश्वास, पिंकी बेसरा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष राजू साव, वरिष्ठ नेता गौरंग राय, केंद्रीय सदस्य बरतू करमाली, अरुण बनर्जी, जावेद आलम, मोहम्मद साजिद अंसारी, विमल करमाली, मुन्ना खान, वासुदेव गंजू, मुकर्रम अंसारी, मोहम्मद तनवीर हसन, जितेंद्र सिंह, गलीब अहमद, कमल नायक, जग्गू करमाली, विजय चौधरी, बासुदेव बेदिया, सकलदेव करमाली, राजेश गिरी, आदि उपस्थित थे।