गोड्डा: झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार मंगलवार की शाम जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला गया। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 4 किसानों सहित कुल 8 लोगों की निर्मम हत्या एवं देश के अन्नदाता के प्रति केंद्र सरकार की हठ धर्मिता के विरोध में झामुमो का कैंडल मार्च जिला मुख्यालय के शहीद स्तंभ से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए रौतारा चौंक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्मारक तक निकाला गया। कैंडल मार्च में जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल, पार्टी के जिला सचिव बासुदेव सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य घनश्याम यादव, प्रिंस कुमार, किंकर चौहान, कमरुल अंसारी, बिट्टू यादव, पंकज महतो, युसूफ अंसारी, मुन्ना झा,मुन्ना भगत, अवध किशोर हांसदा, पागो पंडित, श्यामल रामदास, दशरथ महतो, सौरभ कुमार मिश्र, चंदन हेम्ब्रम, कुंदन हेम्ब्रम,सुनील हेम्ब्रमआदि मुख्य रूप से थे।