गुमला: झारखंड नवनिर्माण दल जिला समिति गुमला की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय गुमला में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन कार्यक्रम होगी | दिन के 11 बजे से होने वाले धरना कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे | यह कार्यक्रम जिले में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में बड़ी जन गोलबंदी तेज करते हुए धारदार आंदोलन को आगे बढ़ाने तथा झारखंड नवनिर्माण दल केंद्रीय समिति द्वारा संचालित गांधी जयंती , 2 अक्टूबर 2021 से शुरू “ग्राम सभा को मजबूत बनाओ” अभियान को जिले के गांवों में ले जाने के लिए आयोजित की जा रही है | धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह के अलावे जिले भर के झारखंड नवनिर्माण दल व मार्क्सवादी कोऑर्डिनेशन कमिटी के प्रमुख नेतागण भाग लेंगे |