इटखोरी(चतरा)। बिहार व झारखंड पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में भाकपा माओवादी का मोस्ट वांटेड नक्सली डेगन सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया गया। इटखोरी और बिहार के बाराचट्टी थाने के पुलिसा पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से अभियान चालाकर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव से गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को इटखोरी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश कुमार ने बताया कि डेगन सिंह भोक्ता के विरुद्ध इटखोरी थाना मामला दर्ज है, जिससमें वह फरार चल रहा था। इसी बीच डेगन सिंह भोक्ता के बिहार के गया जिला अंतर्गत बाराचट्टी के एक गांव में छुपे होने की सूचना मिली, तो त्वरीत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम बाराचट्टी पहुंची और स्थनिय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आगे बताया कि 2019 में अपने साथियों के साथ हथियार के साथ नाजायज मजमा लगाकर आम जनता के बीच दहशत फैलाने और विधानसभा चुनाव में भारी बाधा उत्पन्न किया था।