गोड्डा: जालंधर में 20 से 25 अक्टूबर तक आयोजित नेशनल जूनियर वुशू प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम में गोड्डा की जुली कुमारी का चयन किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जूली वाया रांची जालंधर के लिए रवाना हो गई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी निभाने के लिए रवाना होने से पूर्व गोड्डा के अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज ने जूली को टी शर्ट देकर शुभकामनाएं दी।
ज्ञात हो की 26 सितंबर को लाउन बॉल स्टेडियम रांची में 52 किलो वजन में जुली कुमारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मिलने से जूली का चयन जालंधर में होने वाले 20 से 25 अक्टूबर तक होने वाले नेशनल जूनियर वुशू चैम्पियनशिप के लिए झारखंड की टीम में किया गया है।
झारखंड वुशू संघ एवं रांची जिला वुशू संघ के तत्वावधान में 18 अक्टूबर 2021 को झारखंड टीम जालंधर रवाना होगी।जूली को रवाना करने से पूर्व रविवार को गोड्डा के अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज ने जुली कुमारी को एक टी शर्ट भेंट देकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षक के अनुयायी बने रहना है। जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार एवं समाजसेवी बिजनेसमैन संजीव आनंद के साथ गोड्डा जिला वुशु संघ के अध्यक्ष देवाशीष कुमार झा, उपाध्यक्ष उज्जवल मंडल, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार, बिट्टू कुमार, अल्पना कुमारी, अखिलेश कुमार, रवि कुमार, गौतम महतो आदि ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर फुटबॉल संघ के सह सचिव संतोष निराला, कबड्डी संघ के सचिव शक्ति कुमार एवं कोषाध्यक्ष प्रियव्रत परमेश, खो-खो संघ के सचिव भूपेश कुमार, बैडमिंटन संघ के सौरभ कुमार , रानू राणा, सपटेकरा संघ के सचिव शैलेश कुमार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पथरगामा की वार्डन स्नेहलता पाठक, शारीरिक शिक्षिका पिंकी गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी इस अवसर पर संघ के महासचिव दीपक सिंह एवं संघ के पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी।