रांची: झारखंड विकास मोर्चा के राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान के तहत झाविमो, राँची महानगर के तत्वावधान में हटिया विधानसभा के हटिया चौक में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता हटिया मण्डल के अध्यक्ष शिवचरण मुंडा व मंच संचालन रँथु लोहरा ने किया। सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से झाविमो,राँची महानगर के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महानगर सदस्यता प्रभारी जितेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राम मनोज साहू, केंद्रीय सदस्य सुचिता सिंह, नजीबुल्लाह खान, भूपेंद्र सिंह, मुन्ना बड़ाईक,जितेंद्र कुमार, शिवा कच्छप, इंदुभूषण गुप्ता,शिव संकर साहू, सुरेश शर्मा, पारस प्रसाद, अरबिंद सिंह, मदन बड़ाईक, अभिनव सिंह, सहित दर्जनों पदाधिकारी सामील हुए एवं समारोह को सम्बोधित किया। समारोह के दौरान हटिया विधानसभा के सैकड़ों लोगों ने 10 रुपया सुल्क देकर पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। समारोह को सम्बोधित करते हए महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि झाविमो पूरे राज्य स्तर पर सदस्यता पखवाड़ा मना रही है। मरांडी जी के विचारों से प्रभावित होकर सैकड़ो लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के बाद पार्टी राज्य में एकबार पुनः स्थापित होगी। आज के बाद राँची के सभी 13 मण्डलों एवं 53 वार्डों में शील-शिलेवार ढंग से सदस्यता अभियान चलाकर आम जनता को पार्टी के विचारों से जोड़ा जाएगा। सदस्यता प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी जैसे ईमानदार एवं कुशल व्यक्तिव किसी राजनीतिक दल में नही है। झाविमो का सबसे बड़ी पूँजी बाबूलाल मरांडी और उनके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उसी पूँजी के बदौलत पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः जनता की विश्वास जीतेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय झाविमो का होगा। जनता सभी दलों को परख एवं पहचान चुकी है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष राम मनोज साहू ने कहा कि आने वाला कल हमारा है। झाविमो के साथ लोगों का जुड़ाव यह बताता है कि झाविमो पैठ आज भी जनता में कायम है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नए सदस्यों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। समारोह में गंगा राम, धनु महतो, संजय सोनी, कार्तिक महतो, घनश्याम गिलुआ, जमील खां, हीरा बड़ाईक, संजय महतो, बलदेव महतो, राजेश प्रसाद सहित सैकड़ों की तादाद में उपस्थित थें।