बसंतराय: प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब किनारे रविवार को भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के संगठन विस्तार को लेकर प्रखंड इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष पवन कुमार तुरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुद्दीन, सचिव मोहम्मद मुर्शीद आलम, उपाध्यक्ष दिवाकर शर्मा और कोषाध्यक्ष अमरेंद्र झा का चयन किया गया। जिला अध्यक्ष के द्वारा सूचना अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कलीम उद्दीन ने मौके पर कहा कि आप लोगों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करुंगा। संगठन के सभी सदस्यों के अधिकार के लिए आवाज बुलंद करुंगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में संचालित सरकारी कार्यालय एवं संचालित योजना में सूचना अधिकार के माध्यम से भ्रष्टाचार को समाप्त करना उद्देश्य रहेगा।