रामगोपल जेना
चक्रधरपुर: 60 बटालियन के कमाण्डेन्ट, आनन्द कुमार जेराई के नेतृत्व में टेबो थाना के अन्तर्गत ग्र्राम सोंगरा, हेसाडीह व कुन्द्रुगुटु के क्षेत्र में सिवक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत दुर-दराज ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामिणों को दैनिक जीवन के उपयोग हेतु टार्च, रेडियों, बच्चों को खेल व शिक्षा से संबंधित वस्तुएँ जैसे वालीबाल, फुटबाल व स्कूल बैग एवं महिलाओं को खाना बनाने से संबंधित बर्तन इत्यादि सामग्रियों का वितरण किया गया ताकि वहां के ग्रामिणों का दैनिक जीवन, बच्चों का शिक्षा का स्तर ऊंचा हो सके एवं उनका मनोबल बना रहें। इस कार्यक्रम में डी/60 बटालियन के सहायक कमाण्डेन्ट, देस राज, निरीक्षक/जीडी अरबिंद प्रसाद सिंह एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ ग्रामिण भी शामिल हुए। इसके अलावा सहायक कमाण्डेन्ट, देस राज द्वारा उपस्थित सभी ग्रामिणों, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को उनके दैनिक जीवन एवं बच्चों के शिक्षा के स्तर को ऊंचा रखने हेतु एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।