रामगढ़: रामगढ नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में करमा पूजा समिति कांकेबार के द्वारा करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कर्म महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो उपस्थित थे। करम महोत्सव में बहनें जावा डाली के पास खूब नाची। वहीं विभिन्न तरह के गीतों से प्रकृति की अराधना की और अपने-अपने भाइयों को आशीष दिया। कर्म महोतसव को संबोधित करते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि करम पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम,कृषि कर्म तथा प्रकृति के प्रति श्रद्धा और भक्ति का पर्व है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक बासुदेव महतो,पूर्व मुखिया घनश्याम महतो,आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर महतो,ओबीसी मोर्चा के नप अध्यक्ष नरेश महतो,उपाध्यक्ष डिया महतो,किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश महतो,कार्यकारी अध्यक्ष डालचंद ओहदार,आजसू पार्टी के नप सह सचिव मुकेश महतो,नुनुलाल महतो,शीतल प्रशाद,झलकदेव महतो,चुन्नीलाल महतो,सहजनाथ महतो,अशोक महतो,महेंद्र महतो,टिकेन्द्र महतो,डब्लू महतो,रामकरण महतो,राजेश महतो,देवानन्द, टिंकू,प्रकाश,भगीरथ,अशोक,चुरामन,सुदामा, सीता देवी,भारती,देवी,अनिता,सुमन,रिंकी,नेहा,रूपा,संगीता कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।