बनाउ में आयोजित शिवपुराण महायज्ञ के पांचवें वर्षगाँठ में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक,
चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण (हजारीबाग) : पडरिया पंचायत के बनाऊ में आयोजित शिवपुरान महायज्ञ के पाँचवे वर्षगाँठ पर आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव। इससे पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियो व सदस्यो ने अतिथियो को बुके देकर व माला पहनाकर किया स्वागत। प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित भक्तजनों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहते है तो दुसरो को मदत करना सीखें। कहा गीता का एक सार है कि करम की गठरी बांध कर जगत फिर इंसान, जैसा करम करना वैसे मिलेगा फल यही है विधि का विधान। इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म करना चाहिए। कहा आपने अंदर छिपी बुराइयों को हटाना चाहते है तो आपको अपने आत्मा को परमात्मा से जोड़ना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह ने किया। महायज्ञ को सफल बनाने मे लवकेश सिंह, मंटू सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, संजय सिंह, सुमंत सिंह, राजा सिंह, अविनाश सिंह, गौतम सिंह, नीतेश सिंह, दिलीप सिंह, लव सिंह, बिकाश सिंह, रामस्वार्थ सिंह, श्रीकांत सिंह, अजित सिंह, सुदीप सिंह, सुग्रीव सिंह, राजेश सिंह, रोहित सिंह राहुल सिंह, बालेश्वर राणा, नीलेश राणा, रणधीर सिंह सहित समस्त ग्रामीणो ने निभाया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, स्थानीय मुखिया पप्पू रजक, महामंत्री अरविंद सिंह, भाजपा नेता आदित्य चौरसिया, सहित अन्य