ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप, पति हिरासत में
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): एक और पूरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बरही थाना अंतर्गत करियातपुर में एक महिला की संदेहास्पद मौत कई सवाल खड़ा कर रहे हैं। बरही थाना अंतर्गत करियातपुर में बाबू आहार टोला में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतिका करियातपुर निवासी सुरेंद्र भुइयां की 24 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी है। मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि मृतिका प्रीति देवी खुद आत्महत्या की है। लेकिन मृतका के मायके वालों ने उनके ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस बाबत मृतिका के चाचा इटखोरी थाना के सोनिया पंचायत के धुना गांव निवासी सहदेव भुईया ने बरही थाना में आवेदन दिया। आवेदन में उन्होंने बताया कि अपने भतीजी की शादी करियातपुर निवासी सुरेंद्र भुइँया के साथ वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था। शादी के 6 माह के बाद ही उनके ससुराल वालों के द्वारा एक मोटरसाइकिल का मांग किया जाता रहा। इसे लेकर उसे लगातार प्रताड़ित भी किया जाता था। सोमवार सुबह 6:00 बजे दामाद सुरेंद्र भुइँया ने फोन करके बताया कि प्रीति देवी मर चुकी है। जिसके बाद हम लोग पहुंचे और देखें कि प्रीति कुमारी को फाँसी लगाकर मार दिया गया है। इस बाबत बरही थाना में कांड संख्या 104/21 दर्ज करते हुए मृतिका के पति सुरेंद्र भुईया व गोली भुईया दोनों के पिता स्व विजय भुइँया व उसकी माँ मीना मोसोमात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी नाजिर अख्तर व सर्किल इंस्पेक्टर रोहित सिंह घटना स्थल पर पहुचे। शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर हज़ारीबाग़ भेज दिया गया। डीएसपी नजीर अख्तर ने बताया कि उनके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दे कि मृतिका के एक 5 साल का बेटा व 2 साल की बेटी भी है। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।