बरही से प्रमोद विश्वकर्मा
बरही (हजारीबाग) : बरही बरही में पिछले 1 सप्ताह हुई बारिश के दौरान कई गरीब परिवारों का कच्चा मकान गिर गया। प्रखंड के गुड़ियो प्रखंड निवासी कर्मयोगी (अखबार हॉकर) प्रकाश कुमार राम पिता मेघन रविदास का घर गिरकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जिसके कारण प्रकाश कुमार राम का पूरा परिवार परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सहायता का गुहार लगाया है।