बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही के करसो ग्राम में गुरुवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मौके पर 501 कलश के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। करसो नदी में यज्ञाचार्य पंडित नरेश शरण शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। उसके बाद गाजे- बाजे के साथ कलश यात्रा विभिन्न गांव टोला का भ्रमण करते हुए यज्ञशाला पहुंचा। जहां विधि-विधान के साथ कलशों को स्थापित किया गया। इस बीच जय माता दी के जयघोष से पूरा इलाका गुंज मान हो उठा। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। आगामी 26 मार्च को पूर्णाहुति, भंडारा एवं यज्ञ की समाप्ति की जाएगी। आयोजन में यज्ञ समिति करसो समेत करसो के समस्त ग्रामवासी अहम योगदान दे रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि आरती एवं प्रवचन प्रत्येक दिन संध्या 6:30 बजे से होगी। कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता विनोद यादव, झामुमो के केंद्रीय नेता विनोद विश्वकर्मा, कांग्रेस के युवा नेता अरुण साहू, बरही सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, मुखिया छोटन ठाकुर, विजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि प्रभु भुंइया आदि वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ता व यज्ञ समिति के पदाधिकारियों द्वारा कलश वितरण कर किया गया। मौके पर यजमान ज्योतिष यादव, पुजारी सरजू यादव सहित गोपाल राणा, यमुना यादव, मिथिलेश सिंह, लक्ष्मण साहू, प्रभात सिंह, ज्योति सिंह, समुंद्र यादव, योगेंद्र यादव, मंटू साव, आशीष यादव, राजदेव यादव, महेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, अवधेश राणा, प्रभु सिंह, महेंद्र यादव, नरेश राणा संतोष यादव आशीष यादव, दीपू सिंह, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव आदि भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।