बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: चास नगर निगम चास शहर को स्वच्छ बनाएं रखने के उद्देश्य को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज रविवार को कार्यपालक पदाधिकारी विवेक सुमन की अगुवाई में सफाई कर्मियों के द्वारा निगम के वार्ड-32 स्थित कृष्णापुरी मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर कनीय अभियंता राजेश गुप्ता, चितरंजन एवं दीपक समेत अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे।
शहर स्वच्छ व सुंदर दिखे इसके लिए प्रत्येक दिन एक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है-
कार्यपालक पदाधिकारी विवेक सुमन ने बताया कि चास नगर निगम वासिय़ों को बेहतर सेवा मुहैया कराने को लेकर निगम लगातार प्रयासरत है। शहर स्वच्छ व सुंदर दिखे इसके लिए प्रत्येक दिन विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज निगम के वार्ड-32 स्थित कृष्णापुरी मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया गया। यहां नाली का निर्माण कार्य भी किया जाना है। इसके लिए स्थानीय लोगों से बात की गई उनके द्वारा भूमि उपलब्ध कराए जाने पर नगर निगम द्वारा नाली का निर्माण करेगा ताकि जल जमाव का स्थाई समाधान हो सके। साथ ही कहा कि क्रमवार सभी वार्ड की सफाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने का अपील किया। साथ उन्होंने कहा कि जहां–तहां गंदगी नहीं फैलाएं घर–दुकान आदि का कूड़ा–कचड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डाले। सफाईकर्मी को घर का कचरा सुपुर्द करें हर वार्ड में कचरा वाहन पर्याप्त संख्या में कचरा लेने वास्ते प्रत्येक वार्ड में कार्यरत है।