बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: मैत्री सदन फार्म हाउस सिजुवा के प्रांगण में आज बहुजन समाज पार्टी के बोकारो जिला इकाई ने बसपा नेता कांशीराम की 15 वीं पुण्यतिथि मनायी। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार रैना ने किया। उन्होंने कहा कि कांशी राम साहब भारतीय राजनीति के चाणक्य थे। बहुजन समाज पार्टी धनबाद जोन के प्रभारी देवानंद राम ने कहा की कांशीराम हम सभी के राजनीतिक प्रेरक महापुरुष हैं। जिन्होंने हम बहुजनो को राजनीति का पाठ पढ़ाया। आज हम भारत के सभी राज्यों में अपने बहुजन हित का राजनीति कर रहे हैं। सामाजिक क्रांति से राजनीति का उदय होता है। यह बात कांशीराम ने हम सभी को पढ़ाया है। कांशी राम साहब अपना संपूर्ण परिवार, अपना गांव और अपना सब कुछ परित्याग कर हम बहुजनो के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिऐ। ऐसा त्यागी, बलिदानी एवं हम सबों का हित चाहने वाला बहुत कम नेता है।कांशीराम ने बहुजन राजनीतिक क्रांति को शिखर तक पहुंचाकर बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का चार बार मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई । सर्वजन समाज उनके इस महान योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा।