रामगढ़। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस झारखंड शाखा के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने रामगढ़ जिला के इंटक कांग्रेस जिला अध्यक्ष केडी मिश्रा को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस झारखंड शाखा के झारखंड प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत किया गया है। केडी मिश्रा को झारखंड प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत किए जाने पर रामगढ़ जिला कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत किए जाने से संगठन मजबूत होगा और मजदूरों की समस्याओं का समाधान होगा। केडी मिश्रा मजदूरों की समस्याओं के लिए बराबर आंदोलन करते रहे हैं ।के डी मिश्रा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सिन्हा खोगेंद्र साव सीपी संतन आनंद प्रताप सिंह संतोष सिंह रामलाल सीताराम बेदिया राजू वर्मा महेश यादव महेश प्रजापति डीएन गिरी महादेव यादव बलदेव यादव भूप मिश्रा आदि ने उन्हें बधाइयां दी है।