मयूरहंड(चतरा)हिमांशु सिंह। एफसीआई द्वारा धान अधिप्राप्ति को लेकर मयूरहंड प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालीत धान क्रय केंद्र के बाहर पिछले दो माह से किसानों के धान रखे-रखे सुख रहे हैं। जिससे किसानों की परेशानी भी बढ़ते जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को प्रमुख विक्रम कुमार सिंह के द्वारा धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया था और किसान खुस भी थे। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण किसानों का सारा अरमान धरा का धरा रह गया। अब खुन के आंसू रोने पर मजबुर हैं। किसान अपनी मेहनत से उगाई धान लगभग दो माह से बाहर रखकर अपनी बारी आने का वाट जोह रहे हैं। जबकि दुसरी ओर पदाधिकारियों के मेहरबानी से बिचैलियों व दलालों की चांदी कट रही है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी किसानों के जगह साहुकारों व दलालों का धान खरीदने में लगे हैं। स्थनिय लोगों का कहना है कि अभीतक जिन किसानों का धान खरीदा गया है उनमें से ज्यादातर लोगों का खेती-बाड़ी से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। फिर भी दो सौ क्विंटल का मालिक बने बैठे हैं। अगर अंचल के पंजी टू की जांच की जाय तो सारी सच्चाई उजागर हो जाएगी। हालांकी इस मामले में संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नही हो सका।