रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: अंततः विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से केरा मण्डलसाई हुआ रोशन।विगत 10 दिनों से केरा पंचायत के केरा ग्राम के मंडल टोला में बिजली ट्रांसफार्मर खराब हुआ था जो विधायक सूखराम उरांव के प्रयास से ट्रांसफार्मर मिला एवम चार्ज होने के बाद आज विधिवत उद्धघाटन नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष संजय हांसदा ,सचिव ताराकान्त सिजुई और उपाध्यक्ष मंगल सिंह केराई के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इसके लिए केरा ग्राम वासी विधायक सुखराम उरांव को बहुत- धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है मौके पर गांव के परेश मंडल, अजीत मंडल सुमंत मंडल सुनील मंडल बापी मोंडल दयानिधि मंडल रमेश मंडल चुनीलाल मंडल पंचानन मंडल हिमांशु मंडल विकास साहू विवो मंडल आदि उपस्थित थे।