रामगढ़। डिवाइन ओंकार मिशन के सौजन्य से रामगढ़ शहर के रिक्शा चालक ठेले पर गुपचुप बेदाम चना बेचने वाले 15 परिवार के बीच खाद सामग्री दी गई। जिसमें 5 केजी चावल दो केजी आटा 1 केजी चीनी 1kg दाल दी गई ।ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने बताया कि 1 सप्ताह का लॉकडाउन बढ़ जाने के कारण गरीब मजदूर काफी चिंतित है। रिक्शा चालक ने बताया कि लॉकडाउन हो जाने के कारण रिक्शा लेकर हमलोग रोड पर निकलते हैं अपने बच्चे बीबी के रोजी रोटी के लिए परंतु लॉकडाउन के वजह से बाजार में लोगों मैं डर का माहौल देखते हुए घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिसके कारण बोहनी भी नहीं हो पा रही है जिसके कारण हम लोग काफी चिंतित है और झारखंड सरकार के जिला प्रशासन संसद विधायक किसी तरह का कोई भी मदद हम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। झारखंड सरकार जिला प्रशासन से हम लोग अपील करते हैं कि हम लोगों की तरफ एक नजर देखा जाए आज 26 मई को ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल की ओर से हम लोगों को राशन दी गई है। जो कि बहुत ही सराहनीय है राम पुकार चौधरी गुपचुप विक्रेता ने कहा कि हम लोगों का सारा कामकाज बंद हो चुका है वैसे स्थिति में विनोद जायसवाल मुर्गा चावल आटा देने का कार्य किए हैं जिसे हम लोग कभी भूल नहीं पाएंगे समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि आगे भी सैलून संचालक बैंड बाजा बजाने वाले सभी भाइयों को चिन्हित कर खाद सामग्री दी जाएगी एवं विनोद जायसवाल ने सभी से अपील किया है कि मास्क सैनिटाइजर साबुन का इस्तेमाल करें घर पर रहे स्वस्थ रहे आपकी चिंता है हमें समय-समय पर आप सभी को खाद सामग्री दी जाएगी।