रामगढ़। खरवार भोक्ता समाज विकास संघ के तत्वधान में डाॅ जाकिर हुसैन पार्क रांची के समीप मे भारत सरकार के जनजातीय मंत्री -अर्जुन मुंडा के विरोध में शुक्रवार को एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
विदित हो कि संविधान (अनुसूचित जातीययां और अनुसूचित जनजातीयां) आदेश (संशोधन) विधेयक 2016 संसद के लोकसभा मे 14 दिसंबर 2016 को तत्कालीन केन्द्रीय जनजातीय मंत्री– जुएल ओराम द्वारा पेश किया गया लेकिन विधेयक को पारित करने मे कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।
16वीं लोकसभा भंग होने के कारण विधेयक व्यपगत(Lapse) हो गया। 17वीं लोकसभा चुनाव के बाद अर्जुन मुंडा जो कि वर्तमान मे जनजातीय मंत्री के पद मे पदस्थापित है।
सन- 2020 मे झारखण्ड के लिए अलग से विधेयक तैयार किया गया जो इस प्रकार है-
संविधान (अनुसूचित जातीययां और अनुसूचित जनजातीयां) आदेश संशोधन विधेयक 2020 तैयार किया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश उसे भी पास करने मे उदासीन रवैया प्रतीत हो रहा है ।
इस महाधरना का कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू एवं संचालन युवा संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह भोगता ने किया। इस अवसर पर
केन्द्रीय उपाध्यक्ष रमण गंझू रामदेव सिंह भोगता अदालत देशवाली झलकू गंझू केन्द्रीय कोषाध्यक्ष कोलेश्वर गंझू संजय गंझू संजय प्रधान संदीप भोगता विजय भोगता अमृत खरवार सिकन्दर खरवार प्रेम भोगता आदि उपस्थित थे।