खूंटी: खूंटी पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, आज फिर 2 लाख का इनामी एरिया कमांडर सनिका उर्फ चोयता उर्फ मोरहा खूँटी पुलिस के हत्थे चढ़ा। अड़की थाना क्षेत्र के लेबेद जंगल से जिला बल और सीआरपीएफ 94 बटालियन ने सनिका उर्फ चोयता को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देशी पिस्टल, 2 गोली और पीएलएफआई के पर्चे बरामद किये।
गिरफ्तार सनिका उर्फ चोयता एक दशक से नक्सली गतिविधियों में शामिल था। लंबे समय से खुंटी और रांची पुलिस के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ था। 2014 में तत्कालीन मुरहु थाना के थानेदार समेत मुरहु पुलिस टीम को डायनामाइट विस्फोटक से उड़ाने की साजिश का मुख्य आरोपी था उस वक्त मुरहु थाना प्रभारी बाल बाल बच गए थे। बाद में तमाड़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी के बाद सनिका 2015 में बाल सुधार गृह से दीवार लांघ कर भाग खड़ा हुआ था। पुलिस के लिए नक्सली सनिका उर्फ चोयता नाबालिग समय से ही उग्रवादी गतिविधियों में संलिप्त था। लगातार बड़े बड़े कांडों और नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के कारण झारखण्ड सरकार ने सनिका पर 2 लाख का इनाम रखा। गिरफ्तार नक्सली अड़की, मुरहु और तमाड़ के इलाकों में सक्रिय था। गिरफ्तार एरिया कमांडर सनिका उर्फ चोयता के अलग अलग थानो में 22 मामले दर्ज हैं। जिसमे मुख्यतः 2017 का हत्याकांड दर्ज है साथ ही 2019 में मागो मुंडा और उसके परिवार के तीन लोगों की हत्या में शामिल था।
खूँटी जिले के लिए नक्सली सनिका आतंक का पर्याय बन गया था। हत्या, रंगदारी, लेवी वसूली समेत आगजनी जैसे मामलों में सनिका मुख्य भूमिका में सक्रिय था। चार दिन पूर्व भी खूँटी पुलिस ने 2 लाख के इनामी सामुएल कंडुलना को किया था गिरफ्तार।
महज चार दिनों के भीतर -2-2 लाख के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी से खूंटी पुलिस के हौसले बुलंद हैं। खूंटी जिला बल, अड़की थाना और अड़की सीआरपीएफ 94 बटालियन की टीम ने एसपी के निर्देश पर ऑपेरशन टीम का गठन किया गया था। ऑपेरशन टीम का नेतृत्व एएसपी अभियान रमेश कुमार, एसडीपीओ खूँटी अमित कुमार और सीआरपीएफ 94 बटालियन के उपकमांडेन्ट राजेन्द्र सिंह कर रहे थे।