बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही के पांचमाधव पंचायत अंतर्गत कारीमाटी ग्राम निवासी रंजीत यादव (पिता रूपन यादव) के घर में केरोसिन तेल की ढिबरी अचानक ब्लास्ट कर गया। जिसमें रंजीत यादव का एक वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी झुलस कर बुरी तरह घायल हो गई। बताया जाता है कि रंजीत यादव की पत्नी बबीता देवी ढिबरी में किरोसिन तेल डालकर जला रही थी अचानक आग लग गई और ढिबरी ब्लास्ट कर गया। इस दौरान उनकी पत्नी का भी हाथ जल गया। उक्त बच्ची को बोकारो बर्निंग हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से उसे रांची स्थित देवकमल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। इधर रंजीत यादव ने बरही एसडीओ व बरही थाना में ज्ञापन सौंपते हुए गुहार लगाया है। उन्होंने बताया कि किरोसिन तेल में ज्वलनशील पदार्थ होने कारण घटना घटी है।