बसंतराय: प्रखंड के कोरियाना में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 घंटे का भजन कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि भजन कीर्तन से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही सभी लोगों के घर परिवार में सुख समृद्धि शांति व्यवस्था बना रहे, इसी उद्देश्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर आदिवासी समुदाय के द्वारा परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देखने लोगों की भारी भीड़ जमा थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में तांता लगा रहा। लोग पूजा अर्चना एवं भक्ति में लीन दिखे।सभी ने भगवान से मनोकामना पूर्ण करने की कामना की। बता दें कि कोरियाना में प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भजन कीर्तन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन होता रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगो की भागीदारी देखी गई।