कटकमसांडी : कटकमसांडी प्रखंड के पबरा गांव में अवतार डेवलपमेंट, हजारीबाग की ओर से 30 किसानों के बीच मुफ्त जैविक खाद, जैविक कीटनाशक व प्रोटीन का दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर मुखिया सुनीता देवी ने किसानों को अपने अपने खेतों में अधिक से अधिक जैविक खाद का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेतों में जैविक खाद व कीटनाशक का प्रयोग जरूरी है। इस मौके पर को-आर्डिनेटर रंजीत कुमार राम, पंसस रयाग राम, अध्यक्ष सरजू राम, वार्ड सदस्य मेघलाल मेहता, अनंत मेहता, उदय राम, सरोज मेहता, जसवा देवी, मीना देवी, किशोरी मेहता सहित दर्जनों प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।