बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: केन्द्रीय कृषि कानून के विरोध में 25 नबम्बर से आरम्भ हुआ किसानों के आंदोलन के 120 दिनो के बाद भी कोई हल नही निकलता देख किसान संयुक्त मोर्चा द्वारा आज भारतबन्द की घोषणा की गई। आज अहले सुबह से ही नगर के मुख्य चौराहा विरसा चौक पर आंदोलनकारियों ने चक्काजाम आंदोलन चलाया नगर को जोड़ने वाली सभी मुख्य सडकों को बाधित कर आवागमन को प्रभावित किया। आज के आंदोलन में एक बात और देखने को मिली कि किसानों के इस आंदोलन में कोई भी किसान शामिल नही दिखा, अगर दिखा तो सिर्फ वाम दलों के विचारधारा से जुड़े मज़दूर संगठन ही मोर्चा सम्हाल किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करते नज़र आये, वही कुछ विपक्षी पार्टियां भी अपने झंडे लहराते हुए इस आंदोलन का समर्थन किया। वही सुरक्षा के लिए मौके पर सुरक्षाबल भी तैनात किये गए थे। आंदोलन का सुबह सुबह तो असर। दिखा लेकिन सूरज के चढ़ते ही आंदोलन फीका होता गया।