रेलवे इंप्लाईज यूनियन बरकाकाना शाखा का गठन
बरकाकाना। ईस्ट सेट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन शाखा कमेटी का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसएन मांझी ने किया। कमेटी में अध्यक्ष केएमके जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष आरएन पासवान, उपाध्यक्ष रघुनंदन मेहता, सचिव डालेश्वर महतोे, सह सचिव शैलेष कुमार, मनोज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव गिरधारी महतो, डीके शर्मा, संगठन सचिव रवीष रंजन, विक्की कुमार, अजय कुमार भारती, कोषाध्यक्ष उदय महतो, सतीष कुमार सिंह का चयन किया गया। मौके पर श्रीकांत शर्मा, महेंद्र यादव, आरके कुमार, रवि रंजन, आरआर प्रसाद, आरके सिंह, राहुल कुमार, अजीत कुमार, एसके यादव, विपुल कुमार सहित कई मौजूद थे।