गिद्धौर(चतरा)। 11 मार्च को महाशिवरात्री पर गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में कौलेश्वरी पशु मेला का विधिवत शुभारंभ किया गया। गांव के बुजुर्ग बासुदेव महतो ने विधिवत फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई विशिष्ट लोग मौजूद थेे। उद्घाटन समारोह को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कपिल कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की सहूलियत के लिए 17 वर्ष पूर्व कौलेश्वरी में मेले का शुभारंभ किया गया था। समय के साथ-साथ मेला का स्वरूप भी बढ़ता गया। पंसस महादेव दांगी ने कहा कि मेला लोगों में मेल जोल को बढ़ाता है। हालांकि महामारी के इस काल में मेला का स्वरूप प्रभावित हुआ। कार्यक्रम को मेला समिति अध्यक्ष दसरथ दांगी, महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, महावीर दांगी ने भी संबोधित किया। उदघाटन के साथ ही मेले में खरीद बिक्री का काम शुरू हो गया। समिति के लोगांे के अनुसार मेला दस दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार दांगी ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी निरंजन दांगी, विनोद पासवान, डोमन महतो, मुनी पांडेय, मुकेश कुमार, रामदेव साव समेत अन्य उपस्थित थे।