रामगोपाल जेना
चाईबासा: राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जन कल्याण संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को पद मुक्त करने के संबंध में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है।जिसके लिए जिला उपायुक्त,पश्चिमी सिंहभूम को एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बताया गया है कि कोल्हन विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति श्री गंगाधर पंडा जो इससे पहले उत्तर प्रदेश के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। उनके ऊपर उत्तर प्रदेश के एसआईटी टीम के द्वारा भ्रष्टाचार में सम्मिलित पाया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से मांग की है कि जब तक उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से दोषमुक्त नहीं हो जाते तब तक के लिए उन्हें पद मुक्त किया जाए और कुलपति को निर्देश दिया जाए कि वह न्यायालय से खुद को निर्दोष साबित करें उसके बाद अपना पदभार संभाले।