इटखोरी(चतरा) आनंद कुमार ठाकुर। केंद्र से लेकर राज्य सरकार एक तरफ स्वच्छता अभियान पर जोर देर रही है। वहीं जिले के इटखोरी प्रखंड में स्वच्छता अभियान का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। जिसका एक उदाहरण कृषि फार्म हाउस परीसर में फैला गंदगी का ढेर है। परिसर में फैले गंदगी से दुर्गंध फैलने के साथ मच्छरों का प्रकोप आसपास में बढ़ गया है। वहीं विभिन्न प्रकार की स्रक्रमण के फलने की भ्भी आशंका बन गई है। ज्ञात हो कि पुरे देश में व्यापपक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास के वातावरण को सुद्ध रखने का दावा विभाग द्वारा किया जा रहा है। लेकिन विभाग के देवो की पोल खोलती है इटखोरी फाॅर्म हाउस में फैली गंदगी। स्थनिय लोगों का कहना है कि कृषि फार्म हाउस के सामने मछली व मुर्गा बेचने के लिए अस्थई दुकानें लगाई जाती है। जिसकी गंदगी परिसर में में ही फेक दी जाती है। साथ ही आसपास निवास करने वालें कुछ लोग घर के कचरे को भी फाॅर्म हाउस में ही जमा कर देते हैं।