गोड्डा: जिलान्तर्गत बसंतराय प्रखंड के सुस्ती महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं जिला कुश्ती संघ एवं हॉकी गोड्डा के उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा के पिता पुरुषोत्तम झा के निधन पर रविवार शाम संघ के पदाधिकारियों के द्वारा शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 96 वर्षीय झा का निधन विगत 18 मार्च को लम्बी अस्वस्थता के पश्चात उनके पैतृक आवास पर हुआ था। स्थानीय कुश्ती-कक्ष में आहूत सभा में शामिल संघ द्वय के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, सचिव सुरजीत झा, उपाध्यक्ष आशुतोष झा व शिवेंद्र झा, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, ऋषितोष झा एवं दयाशंकर ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से सुस्ती महेशपुर पंचायत ने अपना अभिवावक खो दिया। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया।